Stale rotis बासी रोटियाँ

Keeping stale rotis in the fridge, sprinkling them with water later, and then heating them makes the rotis fresh.

बासी रोटियों को फ्रिज में रखकर, बाद में पानी का छींटा देकर गर्म करने से रोटियाँ एकदम ताज़ी हो जाती हैं.

Rolling a roti रोटी बेलना

While rolling a roti, if it sticks to the chakla, use the rolling pin after cooling it in the fridge.

रोटी बेलते समय, यदि वह चकले से चिपकती है, तो बेलन को फ्रिज में ठंडा करने के बाद उपयोग करें.

Cockroach तिलचट्टा

Mix equal quantity of boric powder and sugar in raw milk, and keep in the kitchen; cockroaches will not come.

कच्चे दूध में बोरिक पाउडर और चीनी की समान मात्रा मिलाएं और रसोई में रखें; कॉकरोच नहीं आएंगे।

Cut apple कटा सेब

Applying lemon juice on a cut apple will not make it black.

कटे हुए सेब पर नींबू का रस लगाने से सेब काला नहीं पड़ेगा.

Cauliflower गोभी

If you want to make cauliflower vegetable early in the morning, break it into big pieces and put it in salt water overnight; this will automatically remove the worms, and the cauliflower will blossom when prepared.

सुबह जल्दी गोभी की सब्ज़ी बनानी हो, तो रात में ही इसे बड़े टुकड़ों में तोड़कर नमक के पानी में डाल कर रख दें; इससे गोभी के कीड़े अपने आप निकल जाएंगे, और गोभी खिली-खिली बनेगी.

Serving icecream आइसक्रीम परोसना

Before serving ice cream or kulfi, if their glass cups are kept in the fridge and cooled first, they will not melt quickly.

आइसक्रीम या कुल्फी परोसने से पहले, यदि उनके काँच के प्यालों को फ्रिज में पहले रखकर ठंडा कर लें, तो वे जल्दी नहीं पिघलेंगी. 

Cardamom इलाइची

If you are not able to keep the milk in the refrigerator for some reason, then break a cardamom in it while boiling, it will not spoil the milk for a long time.

अगर आप दूध को किसी वजह से फ्रिज में नहीं रख पा रहीं हैं, तो उबालते समय उसमे एक इलाइची तोड़ कर डाल दें, इससे दूध लंबे समय तक खराब नहीं होगा.

Fridge smell फ्रिज की बदबू

If the fridge is smelling bad, put a spoonful of coffee powder or half-cut lemon in a bowl; keep replacing it with fresh coffee powder or half-cut lemon after a few days.

अगर फ्रिज में बदबू आ रही हो, तो एक कटोरी में एक चम्मच कॉफ़ी पाउडर या आधा कटा नींबू डालकर रख दें; थोड़े दिनों के बाद, उसे ताजा कॉफी पाउडर या आधा काटा नींबू से बदलते रहें.

Webbed dosa/idli जालीदार डोसा/इडली

डोसा या इडली यदि जालीदार बनाना हो, तो मिश्रण में एक चम्मच सिरका डाल दें.

For making webbed dosa or idli, add a spoon of vinegar to the mixture.

Pan तवा

After making rotis, rubbing a little lemon on the pan cleans the pan.

रोटी बनाने के बाद, तवे पर थोड़ा सा नींबू मलने से तवा साफ हो जाता है.

Crockery Smell काँच के बर्तन की बदबू

If crockery smells, then mix some tea leaves in the washing powder and then clean them; smell will go away.

यदि काँच के बर्तनों से बदबू आ रही हो, तो वाशिंग पाउडर में थोड़ी सी चाय की पत्ती मिलाकर फिर उन्हें साफ करें; बदबू चली जाएगी.

Asafetida powder हींग का पाउडर

Before putting the pickle in the jar, apply asafetida powder, then the pickle will not spoil for a long time.

अचार को जार में डालने से पहले, हींग का पाउडर लगा दें, तो अचार काफी दिनों तक खराब नहीं होगा.

Noodles or vermicelli नूडल्स या सेवईं

After boiling noodles or vermicelli, if some cold water is added to them, they will not stick together.

नूडल्स या सेवईं उबालने के बाद अगर उनमें थोड़ा ठंडा पानी डाल दिया जाए, तो वे आपस में नहीं चिपकेंगे.

Lemons नींबू

If you put oil on the lemons and keep them in the fridge, then the lemons do not spoil quickly.

अगर नींबू पर तेल लेप कर उन्हें फ्रिज में रखें, तो नींबू जल्दी खराब नहीं होते.

Soft dough नरम आटा

After kneading the dough, take a little refined oil or desi ghee in your hand and apply it on the dough; this will prevent crust formation on the dough, and the dough will remain soft for a long time.

आटा गूंथने के बाद, हाथ में थोड़ा रिफाइंड तेल या देसी घी लेकर गुंथे हुए आटे पर लगा दें; इससे आटे पर पपड़ी नहीं जमेगी और आटा काफी देर तक नरम रहेगा.

Urad daal vadas उरद की दाल के वड़े

While making vadas of urad dal, if you put one spoon of ghee in the frying oil, the vadas will absorb less oil and also become crispy.

उड़द की दाल के वड़े बनाते समय, यदि तलने वाले तेल में एक चम्मच घी डाल दें, तो वड़े कम तेल सोखेंगे और करारे भी बनेंगे.

Cooking lentils दाल पकाना

While cooking lentils, if you add a pinch of turmeric powder and a few drops of peanut oil, the lentils will cook quickly and will taste better.

दाल पकाते समय, अगर आप एक चुटकी पिसी हल्दी और मूंगफली के तेल की कुछ बूंदें डालें, तो दाल जल्दी पाक जाएगी और उसका स्वाद भी बेहतर होगा.

Soft pakodas मुलायम पकौड़े

To make the pakoras soft, add two teaspoons of hot oil to the mixture before frying them.

पकौड़ों को मुलायम बनाने के लिए, उन्हें तलने से पहले मिश्रण में दो चम्मच गरम तेल डालें.

Mixer and grinder मिक्सर और ग्राइंडर

Once a month, if the mixer and grinder are run after adding salt, their blades become sharper.

महीने में एक बार, अगर नमक डाल कर मिक्सर और ग्राइंडर चला दिया जाए, तो उनके ब्लेड तेज हो जाते हैं.

Tears while chopping onions प्याज काटते समय आँसू

If you cut the onion into two pieces, and keep them in water for a while, then you will not shed tears when chopping them.

यदि आप प्याज को दो टुकड़ों में काटते हैं, और उन्हें थोड़ी देर के लिए पानी में रख देते हैं, तो आपको उन्हें काटते समय आँसू नहीं बहेंगें।

Cooking spices मसाले पकाना

Always cook the ground spices on low flame, this gives good color and taste.

हमेशा मसाले को धीमी आंच पर पकाएं, इससे अच्छा रंग और स्वाद मिलता है.

Rotis and pooris रोटियां और पूरियां

Rotis and pooris made after kneading the flour in milk instead of water, do not spoil for several days.

पानी के बजाय दूध में आटा गूंथने के बाद बनी रोटियां और पूरियां कई दिनों तक खराब नहीं होती हैं।

Removing rust जंग हटाना

Putting a little salt on a potato and rubbing an iron vessel with it will clear its rust.

एक आलू पर थोड़ा सा नमक डालकर उसके साथ लोहे के बर्तन को रगड़ने से उसकी जंग साफ हो जाएगी।

Frying tomatoes and onions टमाटर और प्याज़ भूनना

While frying tomatoes and onions, if a pinch of salt is added, they fry quickly.

टमाटर और प्याज भूनते समय अगर एक चुटकी नमक मिलाया जाए तो वे जल्दी से तलते हैं।

While cooking vegetables सब्जियां पकाते समय

While cooking vegetables, do not add salt in them until they thaw, because adding salt early reduces their nutritional value.

सब्जियां पकाते समय, जब तक वे पिघल न जाएं, तब तक उनमें नमक न डालें, क्योंकि नमक जल्दी डालने से उनका पोषण मूल्य कम हो जाता है।

Green vegetables हरी सब्जियां

While cooking green vegetables, if you add a pinch of sugar to it, they will remain green even after cooking.

हरी सब्जियां पकाते समय अगर आप इसमें एक चुटकी चीनी मिला दें, तो ये पकने के बाद भी हरी बनी रहेंगीं.

Onion smell प्याज की गंध

 Rub raw potato to remove the smell of onion from your hands.

अपने हाथों से प्याज की गंध को दूर करने के लिए कच्चे आलू को रगड़ें.

Remove fenugreek bitterness मेथी की कड़वाहट दूर करें

To remove bitterness of fenugreek, add a little salt and keep it aside for a while, bitterness will go away.

मेथी की कड़वाहट को दूर करने के लिए, थोड़ा नमक डालें और इसे थोड़ी देर के लिए अलग रख दें, कड़वाहट चली जाएगी.

Gooseberry pickle आँवले का अचार

Add a little sugar to the gooseberry pickle to keep it yellow for a long time.

आँवले के अचार में थोड़ी सी चीनी डालकर इसे लंबे समय तक पीला रखें.

Ripen tomatoes faster टमाटर जल्दी पकाएं

Wrapping green tomatoes in newspaper or brown paper will allow them to ripen quickly.

अखबार या भूरे कागज़ में हरे टमाटर लपेटने से वे जल्दी पक जाएंगे.

Cleaning bathroom accessories बाथरूम के सामान साफ करना

If the bathroom faucet and other items are starting to look discolored due to water stains, then rub them with a cut lemon to clean them.

अगर बाथरूम के नल तथा अन्य सामान पानी के दाग के कारण बदरंग दिखने लगे हैं, तो उन्हें चमकाने के लिए उनपर काटा नींबू रगड़ कर साफ कीजिये. 

Cleaning glass crockery काँच के बर्तन की सफाई

Prepare a mixture by adding one part apple vinegar to three parts water; after wiping glass crockery with this mixture, their water stains will be completely clean.

तीन भाग पानी में एक भाग सेब का सिरका डालकर मिश्रण तैयार करें; इस मिश्रण से काँच के बर्तनों को पोछने पर पानी के दाग एकदम साफ हो जाएंगे.

Protecting spices from worms मसालों को कीड़ों से बचाएं

Place asafetida pieces in spices like cayenne pepper powder, turmeric powder, etc. when storing them to keep away worms.

लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर आदि मसाले को कीड़े लगने से बचाने के लिए उनमे खड़ी हींग के टुकड़े डालकर संग्रह करें.

Protect dry fruits from worms मेवों को कीड़ों से बचाएं

Place 2-3 cloves in dry fruits like almonds, cashews and walnuts, etc. to keep away worms.

बादाम, काजू, अखरोट आदि मेवों को कीड़े लगने से बचाने के लिए उनमे दो-तीन लौंग डालकर रखें.

Hard lemons कड़े नींबू

After leaving the hard lemons in hot water for a while, cutting them gives more juice.

कड़े नींबू को थोड़ी देर गर्म पानी में छोड़ने के बाद, उन्हें काटने से अधिक रस मिलता है।

Soft rotis नरम रोटियाँ

Many times, rotis become stiff after placing them in the box, so put ginger pieces in the box to keep the rotis soft.

कई बार रोटियां डिब्बे में रखने के बाद कड़ी हो जाती हैं, इसलिए रोटियों को नरम बनाये रखने के लिए डिब्बे में अदरक के टुकड़े डाल दें.

Boiling liquids तरल पदार्थ उबालना

While boiling milk or other liquids, place a wooden spatula or ladle over the pot to prevent it from boiling and spreading.

दूध या अन्य तरल पदार्थों को उबालते समय, उसे उबलने और फैलने से रोकने के लिए, बर्तन के ऊपर लकड़ी का एक चमचा या कड़छी रख दें.

Pressure cooker प्रेशर कुकर

If your pressure cooker has burnt, then fill it with water and cut a lemon into it, and let it whistle once again, this will make the cooker glow.

यदि आपका प्रेशर कुकर जल गया है, तो उसमे पानी भरें और एक नींबू को काटकर उसमे डाल दें, और फिर से एक सीटी बजने दें, इससे कुकर चमक जाएगा.

Cake colour केक का रंग

Heat a spoonful of sugar until it turns brown, and mix it in the cake mixture, this will give a nice colour to the cake.

एक चम्मच शक्कर को भूरा होने तक गरम करें, और केक के मिश्रण में मिला दें, इससे केक का रंग अच्छा आएगा.

Bhatura भटूरा

While making Bhature, mix semolina with maida, this will make Bhature soft and tasty.

भटूरे बनाते वक़्त, मैदे के साथ सूजी को मिलाएं, इससे भटूरे मुलायम और स्वादिष्ट बनेंगे.

Coconut नारियल

If you wet the coconut well before breaking it, the coconut will break easily.

यदि आप नारियल को तोड़ने से पहले उसे अच्छी तरह से गीला कर लें, तो नारियल आसानी से टूट जाएगा.

Sour items खट्टी वस्तुएं

Sour items should never be cooked in an iron pan, as this causes the food to turn black and also causes a bitterness in them.

लोहे की कढ़ाई में खट्टी वस्तुएं कभी नहीं पकानी चाहियें, क्योंकि इससे खाद्य पदार्थ काले हो जाते हैं और उनमें थोड़ी कड़वाहट भी आ जाती है.

Applying butter in winter सर्दियों में ब्रेड पर मक्खन लगाना

It is difficult to apply butter to bread in the winter, so heat the knife first and then apply butter comfortably.

सर्दियों में ब्रेड पर मक्खन लगाना मुश्किल हो जाट है, इसलिए चाकू को पहले थोड़ा गरम करके मक्खन लगाएं तो आराम से लग जाएगा.

Burnt utensil जले हुए बर्तन

Add salt and water to the burnt utensil and boil for about four minutes; then clean the stain with a washing scrubber or brush, it will clear the burnt marks.

जले हुए बर्तन में नमक और पानी डाल कर करीब चार मिनट तक उबालें; फिर दाग को बर्तन धोने वाले स्क्रबर या ब्रश से साफ करें, इससे जले हुए निशान साफ ओ जाएंगे.

Potato Kachori आलू की कचौड़ी

While making potato kachori, add some fried gram flour in the spices, this will make it easier to roll the kachori and the taste will also increase.

आलू की कचौड़ी बनाते समय मसाले में थोड़ा सा बेसन भूनकर डाल दें, इससे कचौड़ी को बेलना आसान हो जाएगा और स्वाद भी बढ़ जाएगा.

Dosa डोसा

Before making the dosa, soak a piece of onion in the oil and rub it on the pan, the dosa will not stick to the pan.

डोसा बनाने से पहले तवे पर प्याज के टुकड़े को तेल में डुबो कर रगड़ें, डोसा तवे पर नहीं चिपकेगा.